इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने से क्या लाभ है?

                  इंजीनियर🛠
इंजीनियरिंग आपको जीवन के लिए तैयार करती हैं। आपको अपनी इंजीनियरिंग के दौरान भाति भाति के जीव जन्तुओ का सामना करना पड़ता हैं, जिस कारणवश आपको असली जीवन का पूर्णभास हो जाता हैं।

१) जब आप इंजीनियरिंग कॉलेज में घुसते हो, तो पहले ही दिन आपकी रैगिंग होती हैं, यह आपको भविष्य में उन लोगो से निपटने में मदद करती हैं जिनके पास खुद की कोई प्रतिभा नहीं हैं, पर वह आपके बॉस हैं।

२) अगर आप किसी निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग करते हो, तो आपको इस बात का भी एहसास हो जाता हैं कि आपको जीवन में गंभीर हो जाना चाहिए, वरना आप भी किसी निजी कॉलेज में अध्यापक बन सकते हो।

३) अगर आप लड़के हो तो आपको कम में गुज़ारा करना आ जाता हैं, क्योंकि आपकी कक्षा में लड़किया काफी कम होती हैं।

४) अगर आप लड़की हो तो आपको पता चल जाता हैं कि पुरुष प्रधान दुनिया को कैसे संभालना है।

५) आपको छोटी छोटी चीज़ो का महत्त्व पता चल जाता हैं, जब किसी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए आप सिर्फ एक नंबर से रुक जाते हो।

६) आपको यह पता चल जाता हैं कि शर्मा जी का लड़का जो अमरीका में बैठा हैं, उसको कुछ नहीं आता हैं।

७) अगर आप हॉस्टल में रुकते हो तो आपको खाने का महत्त्व पता चल जाता हैं।

८) आपको यह आ जाता हैं कि एक रात में ७०० पन्ने की किताब कैसे पढ़कर अगले दिन उसकी परीक्षा कैसे दें।

९) आपको कूटनीति भी आ जाती हैं , जब आप इंटरनल्स के नंबर बढ़ाने के लिए अपने अध्यापक के आगे पीछे घुमते हो।

१०) अगर आप भाग्यशाली हो तो शायद आपको अपने होने वाले बच्चो की मम्मी या उनके पापा यही मिलेंगे।

अंत में सबसे प्रमुख बात आपको यह समझ आ जाता हैं, कि अगर आपने ठान किया तो आप कुछ भी कर सकते हो।

आशा करता हूँ में आपके उत्तर के साथ न्याय कर पाया।

धन्यवाद्। 🙏🌺🌺🌺🌺🌺

Previous Post Next Post