इरफान खान के बाद बॉलिवुड को दूसरा सदमा: मुंबई में ऋषि कपूर का निधन।

इरफान खान के बाद बॉलिवुड को दूसरा सदमा: मुंबई में ऋषि कपूर का निधन



Rishi Kapoor Death: Rishi Kapoor Passes Away Tweets Amitabh Bachchan - ऋषि कपूर डेथ: ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
इरफान खान के बाद बॉलिवुड को दूसरा सदमा: मुंबई में ऋषि कपूर का निधन।

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज यूएस में चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Rishi Kapoor Death: Rishi Kapoor Passes Away Tweets Amitabh Bachchan - ऋषि कपूर डेथ: ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने 
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए 67 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि बुधवार सुबह ऋषि को हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। ऋषि की मौत के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट किए हैं। बता दें कि इरफान खान की मौत के दूसरे दिन ऋषि कपूर का जाना पूरे देश के लिए बड़े सदमे की बात है।

बीते सितंबर लौटे हैं भारतऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।
इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती
कुछ वक्त पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।
2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि 2 अप्रैल से उनके सोशल मीडिया पर कोई अपडेट नहीं था।

         🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
🙏🙏धन्यवाद दोस्तों 🙏🙏
Previous Post Next Post